ख़्वाबों में आई मह्ज़बीं नींदें उड़ा गयी
जीने का इक बहाना था वो भी चुरा गयी|
प्याले हैं वो शराब के तुम नैन ना कहना
होंठों से बिन लगाए ही ज़ालिम पिला गयी|
प्यार वो करती है छिड़कती है जां हम पर
ख़ौफ़ अपने भाई का हमको दिखा गयी|
कनखियों से देखती है वो हमें छुपकर
नज़रें मिलीं तो आज कयामत-सी आ गयी|
नौ दिन वो रही भूखी हमें पाने की खातिर
उसकी सहेली इक हमें चुप से बता गयी|
पिघली है शाम चाँद की बाहों में है झूली
महबूब को देखो मेरे कैसे लजा गयी|
कितनी अमीर याद है उसकी ज़रा सुनो
जब-जब भी आई आँख से मोती गिरा गयी|
10 comments:
वाह विपुल जी बहुत ही अच्छी गजल बनी है..
उपर के सारे शे'र गुदगुदाने में कामयाब
प्याले हैं वो शराब के तुम नैन ना कहना
होंठों से बिन लगाए ही ज़ालिम पिला गयी|
प्यार वो करती है छिड़कती है जां हम पर
ख़ौफ़ अपने भाई का हमको दिखा गयी|
और अंतिम शे'र
पूरी गजल की जान...
कितनी अमीर याद है उसकी ज़रा सुनो
जब-जब भी आई आँख से मोती गिरा गयी|
बहुत बढिया
this is awesome vipula bhaiya ! mazza aagya...those worde wer so touching ....really explained the ....journey of love
vipul,
bahut hi shandar likha hai last linebahut pyari hai.
हल्की-फुल्की गज़ल।
कुछ शेर लाजवाब हैं........
यूँ हीं लिखते रहो।
vipul realy very romentic lines n touche too. it reflects the tendency of a youth couple who where in love ,i can say that these lines coneched with every youth up to a certen extant.n u know i realy became ur fan of ur poems after reading these lines.

kya baat hai sir...............
"aap kavita hame hamaare mehboob ki yaad dila gaee......... utar gaee sansome aur unka EHSAAS jaga gaee................."
bahut shandar hai sir.....
kya baat hai sir...............
"aap kavita hame hamaare mehboob ki yaad dila gaee......... utar gaee sansome aur unka EHSAAS jaga gaee................."
bahut shandar hai sir.....
बहुत अच्छे भाव हैं .उसकी यादों की अमीरी का तो कहना ही क्या.
कितनी अमीर याद है उसकी ज़रा सुनो
जब-जब भी आई आँख से मोती गिरा गयी
वाह वाह
Post a Comment